बरेसर (गाजीपुर) : बरेसर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 11 गिरफ्तार

बरेसर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 11 गिरफ्तार
अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के बाद घरों से पकड़े गए आरोपी
बरेसर (गाजीपुर), 09 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह ने न्यायालय अपर सिविल जज (जू.डि.)/जेएम कक्ष संख्या-03, मुहम्मदाबाद-गाजीपुर से संबंधित विभिन्न वादों में जारी वारंट के आधार पर इन्द्रजीत शर्मा, हरी, अनिता और कन्हैया यादव को गिरफ्तार किया।वहीं उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर जितेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह ने बेचन उर्फ दीप कुमार, गर्जन, गुलाबचन्द और राजेश गुप्ता को गिरफ्तार किया।इसके अलावा उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव मय हमराह ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर सुरेन्द्र कुमार और राधेश्याम सिंह को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न मामलों में मारपीट, चोरी, गाली-गलौज, धमकी, दंगा, बलवा, घर में घुसना, तोड़फोड़ तथा दहेज संबंधी धाराओं में मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन बताए गए हैं। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार वारंटी1. इन्द्रजीत शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा, निवासी ग्राम दहेन्दु।
2. हरी पुत्र रामदास, निवासी ग्राम दहेन्दु।
3. अनिता पत्नी उमेश, निवासी ग्राम दहेन्दु।
4. कन्हैया यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव, निवासी ग्राम दहेन्दु।
5. जितेन्द्र सिंह पुत्र शिवबली सिंह, निवासी ग्राम अमहट।
6. बेचन उर्फ दीप कुमार पुत्र जनार्दन, निवासी ग्राम बंधई।
7. गर्जन पुत्र दसई, निवासी ग्राम बंधई।
8. गुलाबचन्द पुत्र ब्रह्मदेव, निवासी ग्राम बंधई।
9. राजेश गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता, निवासी ग्राम बंधई।
10. सुरेन्द्र कुमार पुत्र विश्वनाथ, निवासी ग्राम अन्धौरा।
11. राधेश्याम सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह, निवासी ग्राम दिलशादपुर।सभी आरोपी थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां, उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव, मय हमराह थाना बरेसर पुलिस टीम।



