सहारा का पराभाव: बिकने जा रहा है सहारा बाजार कॉम्पलेक्स, 85 करोड़ की लगी पहली बोली; 10 नवंबर तक होगी नीलामी

सहारा का पराभाव: बिकने जा रहा है सहारा बाजार कॉम्पलेक्स, 85 करोड़ की लगी पहली बोली; 10 नवंबर तक होगी नीलामी
सहारा की लखनऊ स्थित प्रॉपर्टी बिकने जा रही है। गोमती नगर के सहारा कॉम्पलेक्स की पहली बोली 85 करोड़ की लगी है।
गोमतीनगर स्थित सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स बिकने जा रहा है। इसके लिए 10 नवंबर को ई नीलामी होगी। एलडीए ने बुधवार को इसकी सूचना जारी की है। नीलामी की आरक्षित कीमत 85 करोड़ रुपये रखी गई है।
विभूति खंड में वेव मॉल के पास ही एलडीए का काॅम्प्लेक्स है, जिसे वर्ष 1987 में 30 साल की लीज पर सहारा हाउसिंग काॅर्पोरेशन को दिया गया था। 2017 में इसका समय पूरा हो गया था। उसके बाद से नवीनीकरण नहीं कराया गया। बीते मई में एलडीए ने लीज निरस्त कर दी और जून में कब्जा भी ले लिया। कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों ने इसका काफी विरोध भी किया था। अब एलडीए इसे बेचने जा रहा है।
फ्री होल्ड होगी जमीनअधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि काॅम्प्लेक्स काफी जर्जर हो गया है। इसमें करीब 150 दुकानें हैं। ऐसे में खरीदार उसे तोड़कर बना सकता है। जमीन फ्री होल्ड की जाएगी। ऐसे में लीज का झंझट नहीं रहेगा। जमीन का भू उपयोग व्यावसायिक है तो निर्माण को लेकर भी कोई समस्या नहीं होगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ दुकानदार न्यायालय गए थे, मगर वहां से कोई स्थगन आदेश नहीं है। वहां उनकी बात सुनने के लिए कहा गया था। ऐसे में नीलामी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है।
कभी शान ए सहारा था काॅम्प्लेक्सलखनऊ के सहारा काॅम्प्लेक्स को माॅल कल्चर की शुरुआत का आधार माना जाता है। जिस समय ये काॅम्प्लेक्स शुरू हुआ था, हजारों लोग सिर्फ यहां की चमक-दमक देखने पहुंचते थे। लोग इसे शान ए सहारा का खिताब भी देते थे। शहर में नए-नए माॅल खुलने के साथ इसकी चमक फीकी पड़ती गई।
करीब 150 करोड़ है बाजार मूल्य
सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स की नीलामी की आरक्षित कीमत भले ही 85 करोड़ है, लेकिन जानकारों का दावा है कि गोमतीनगर के बेहद पाॅश विभूति खंड में इस काॅम्प्लेक्स की जमीन की वास्तविक बाजार कीमत 150 करोड़ रुपये से कम नहीं। नीलामी में बोली इससे भी ज्यादा चली जाए तो हैरानी की बात नहीं।
जानिए डिटेल
काॅम्प्लेक्स की जमीन का क्षेत्रफल 4741 वर्ग मीटर।- 09 जनवरी 1987 को सहारा इंडिया काॅर्पोरेशन को एलडीए ने 30 साल के लिए लीज पर दी थी।- 09 जनवरी 2017 को लीज डीड समाप्त हो गई और नवीनीकरण नहीं हुआ।- 03 मई 2025 को एलडीए ने लीज निरस्त कर दी।सहारा बाजार काॅम्प्लेक्स को बेचने के लिए ई नीलामी 10 नवंबर होगी। उसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। पंजीकरण भी खोल दिया गया है।- मनोज सागर, अधिशासी अभियंता, एलडीए


