Breaking Newsभारत

लखनऊ में मूसलाधार बारिश से दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे में ही थमा शहर; फ्लाईओवर के नीचे छिपे लोग, अंडरपास जाम

लखनऊ में मूसलाधार बारिश से दिन में छाया अंधेरा, 2 घंटे में ही थमा शहर; फ्लाईओवर के नीचे छिपे लोग, अंडरपास जाम

*लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर करीब 3 बजे से शाम 5 बजे तक *2 घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश* ने पूरे शहर की रफ्तार थाम दी। घने काले बादलों से दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे लोगों को *डीपर, वाइपर और हेडलाइट जलाकर गाड़ियां चलानी पड़ीं।*

भीगने से बचने के लिए राहगीर फ्लाईओवर के नीचे छिपते नजर आए। जलभराव के कारण कई तिराहे-चौराहे और अंडरपास जाम हो गए।

*इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश*
बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। सुबह से काले घने बादल छाए थे और 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। सुबह हुसैनगंज, चौक, गोमती नगर, सरोजनी नगर और रहीमाबाद में रिमझिम बारिश हुई थी।
जबकि दोपहर 3 से 5 बजे के बीच *चिनहट, कमता, विभूति खंड, विशाल खंड, मलिहाबाद, बंथरा और सरोजनी नगर* में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

*मौसम विभाग का अलर्ट*
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र और यूपी के ऊपर सक्रिय मानसूनी हवाओं के असर से *अगले 24 घंटे दक्षिण-पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश* हो सकती है। लखनऊ और आसपास के इलाकों में अगले 2 दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने रात तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

*कितनी हुई बारिश अब तक?*
मंगलवार को भी सुबह से रात तक हल्की से मध्यम बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 30.4°C दर्ज हुआ जो सामान्य से 3.3°C कम रहा।
मानसून में अब तक *450.2 मिमी बारिश* हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 478.1 मिमी है। यानी सामान्य से अभी भी 6 फीसदी कम बरसात हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button