नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम योगी चिंतित

नेपाल में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ पर सीएम योगी चिंतित
लखनऊ। नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता जताई है। सीएम ने भगवान पशुपतिनाथ से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना की है।
सीएम योगी ने आशंका जताई है कि नेपाल में बाढ़ के प्रभाव से महाराजगंज-कुशीनगर में गंडक-नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। बाढ़ की प्रबल संभावना को देखते हुए उन्होंने स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं और महाराजगंज और कुशीनगर में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को Big Breaking*
*नेपाल बाढ़ त्रासदी: 384 पर्यटक लापता, 105 भारतीय शामिल*
*काठमांडू/रसुवा।* नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक रसुवा जिले की भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद *384 यात्रियों के लापता* होने की पहचान की गई है।
यह शुरुआती सूची 10 टूरिज्म और ट्रैवल एजेंसियों से मिली जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। लापता लोगों में *291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक* शामिल हैं।
291 विदेशी नागरिकों में से *105 भारतीय* हैं, जबकि बाकी में ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूके और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। कई अन्य विदेशी यात्रियों की राष्ट्रीयता की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, जबकि 37 यात्रियों को अनिवासी भारतीय (NRI) के तौर पर लिस्ट किया गया है।
🚨 BIG BREAKING: नेपाल बाढ़
➡️ भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ पर CM योगी चिंतित
➡️ महाराजगंज-कुशीनगर में गंडक का जलस्तर बढ़ने की आशंका, अलर्ट जारी
➡️ 384 पर्यटक लापता – 105 भारतीय शामिल
➡️ नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने जारी की लिस्ट



