Breaking Newsभारत

रमेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष और अजय सिंह महामंत्री निर्वाचित

रमेश मणि त्रिपाठी अध्यक्ष और अजय सिंह महामंत्री निर्वाचित

— संयुक्त शिक्षक संघ के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

— संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प, पुरानी पेंशन योजना को लेकर भी हुई गंभीर चर्चा

गोरखपुर। संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ की जिला इकाई की आवश्यक बैठक बुधवार को पंत पार्क, गोरखपुर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान तथा जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से रमेश मणि त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष, अजय सिंह को जिला महामंत्री तथा धनेश सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संयुक्त शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों और अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएगा। संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाकर शिक्षकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति द्वारा अब तक के प्रयासों को विस्तार से बताया ।

उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद शर्मा, जेपी कुशवाहा, सुरेश सिंह और उमानाथ चौरसिया को उपाध्यक्ष, पंकज पांडेय को संगठन मंत्री, बेचन सिंह को मीडिया प्रभारी , नरसिंह मौर्या और संदीप सिंह को संयुक्त मंत्री व नागेन्द्र सिंह,प्रदीप सिंह व अजीत यादव को मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।

पुरानी पेंशन योजना पर भी हुई चर्चा

बैठक में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई। शिक्षकों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उनके भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सरकार को पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए। सदस्यों ने इस मांग को लेकर संगठन के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष और प्रयास जारी रखने पर सहमति जताई।

बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा सभी शिक्षकों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित शिक्षकों ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर संदीप कुमार सिंह, अजय कनौजिया, संतोष कुमार त्रिपाठी, अरविंद कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल गौड़, श्याम मिलन, खदेरु, जनार्दन, सुनील कुमार शर्मा, नागेंद्र सिंह, सूर्यभान, अविनाश कुमार, अविनाश चौरसिया, बेचन सिंह, उमेश यादव सहित सैकड़ो समायोजित शिक्षक मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button