Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है_ब्रजेश कुमार गौतम

गोरखपुर भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है_ब्रजेश कुमार गौतम

समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर हुए पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम व समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने तथा संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव व महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अनुसूचित जन जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा.रवि गौड़ बड़कू मौजूद रहे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम व बैठक को संबोधित करते हुए डा. रवि गौड़ बडकु ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में पीडीए पंचायत कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। यह कार्यक्रम 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प के साथ अनवरत जारी रहेगा। भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में पीडीए के लोगों के साथ बहुत अन्याय व शोषण हो रहा है जहां जहां अन्याय व अत्याचार हो रहा है वहां सपा प्रतिनिधिमंडल पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं हम जनता की समस्याओं को सुनने जनता के बीच जा रहें हैं भाजपा को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था सब बर्बाद कर दिया है भाजपा के लोग नफरत फैलाते है। ये व्यापार-कारोबार के दुश्मन है। नकारात्मक लोग है। प्रदेश की जनता तरक्की और खुशहाली चाहती है। लोग नौकरी और रोजगार चाहते हैं। समाजवादी पार्टी विकास और तरक्की करती है। कारोबार बढ़ाती है। भाजपा के लोग झूठे है, भाजपा से नाराज़ जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को हटायेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा पीडीए के अधिकार और अवसरों को छीन रही है। भाजपा का भ्रष्टाचारी चेहरा जनता के सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश में लूट की पराकाष्ठा है। महंगाई, बेरोजगारी से किसान, नौजवान तबाह हो गया है पीडीए सकारात्मक नारा है। सबको साथ लेकर चलने के लिए है। पीडीए को एकजुट कर नयी व्यवस्था बनाना है। समाजवादी व्यवस्था में सभी को सम्मान और अवसर मिलेगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी मिर्जा कदीर बेग बृजनाथ मौर्य सन्तोष गौड़ अजय कन्नौजिया अरविंद शुक्ला जावेद खान संजय पासवान सीताराम गौड़ शिवशंकर गौड़ सच्चिदानंद यादव आशुतोष गुप्ता भृगु नाथ निषाद दुर्गेश गौतम रामनिरंजन यादव सोहराब खान राम अजोर मौर्य राजाराम बेलदार रामानंद भारती बालेन्द्र यादव सुशीला भारती उर्मिला देवी सुमन पासवान विकास गौड़ जैकी गौड़ गौरव गौड़ नरसिंह गौड़ अभिषेक गौड़ हरिश्चंद्र गौड़ राजेश गौड़ पुष्कर गौड़ आदित्य गौड़ मृत्युंजय यादव संगम मिश्रा श्री राम गौड़ राजमन गौड़ बुद्धि राम गौड़ प्रशान्त कुमार सुरेंद्र यादव राज चौरसिया आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button