Breaking Newsभारत

गाजीपुर : स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी का किया भव्य स्वागत

बेद प्रकाश पाण्डेय ब्यूरो चीफ गाजीपुर।

आज दिनांक।01/09/025को

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी का किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वेतनमान को 2000 रुपये से बढ़ाकर 2800 रुपये किए जाने की खुशी में मातृ-शिशु महिला कल्याण संगठन एवं बेसिक हेल्थ वर्कर संगठन के तत्वावधान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी का गरिमामय सम्मान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री दीनानाथ कुशवाहा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और आरती के साथ हुआ। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से तिवारी का स्वागत किया। स्वागत व्यवस्था में प्रिया राय, संजू सिंह, नीरज सिंह, लालपरी सिंह, मीना पटेल व उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

इसी क्रम में जनपद के 16 ब्लॉकों से आए मातृ-शिशु महिला कल्याण संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वेतन संघर्ष की लड़ाई में सक्रिय योगदान देने वाले 16 नोडल साथियों को भी माला, पुष्प व अंगवस्त्र अर्पित कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से—

अनिल यादव (मरदह), प्रशांत सिंह (सैदपुर), चंद्रशेखर, सुरेंद्र (सैदपुर), आशीष यादव (सादात), अजय कुमार (रेवतीपुर), अमित मौर्य (सुभाकरपुर), गुलरेज अहमद, विवेक, सतीश कुमार मौर्य (भदौरा), रोहित श्रीवास्तव (देवकली), विवेकानंद (कासिमाबाद), संजू सिंह (बाराचवर), बबीता सिंह (जखनिया), रिंदू पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर मातृ-शिशु महिला कल्याण संगठन की जिलाध्यक्ष स्नेहलता, मंत्री लल्लन राम, बेसिक हेल्थ वर्कर संगठन के जिलाध्यक्ष मानवेन्दु पांडे तथा रानू ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया और मोमेंटो भेंट किया।

कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने किया, जबकि समापन पर जिलाध्यक्ष मानवेन्दु पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button