गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के जननायक अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूमधाम से मनाया
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पीडीए के जननायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में विजय संकल्प दिवस के रुप में मनाया गया संचालन महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया सभी उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर एक दुसरे को मिठाई व केक खिलाकर बधाईयां देते हुए हर्षोल्लास से मनाया गया सभी ने ईश्वर से कामना किया कि माननीय अखिलेश यादव सदैव स्वस्थ, सुखी और शतायु रहें तथा देश और समाज को निरंतर नेतृत्व देते रहें। तत्पश्चात कुष्ठ आश्रम में फल वितरित किया गया।सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम सहित उपस्थित नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश के राजनीतिक भविष्य, दलितों पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, श्रमिकों, महिलाओं, बेरोजगारों, नौजवानों की आशा व विश्वास, तथा संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के रक्षक, प्रगतिशीलता और आधुनिकता के साथ वैश्विक सोच से लबरेज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव को उनके जन्मदिवस की बधाई। हम सभी समाजवादी पार्टी के लोग 2027 में पीडीए को मजबूत कर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी जिला महासचिव रामनाथ यादव जगदीश यादव डाक्टर मोहसिन खान अवधेश यादव रजनीश यादव पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी विजय बहादुर यादव डाक्टर संजय कुमार रूपावती बेलदार साधु यादव जफर अमीन डक्कु अमरेन्द्र निषाद अभिमन्यु यादव मुन्नीलाल यादव मिर्जा कदीर बेग देवेंद्र भुषण निषाद दुधनाथ मौर्य रामजतन यादव बृजनाथ मौर्य दयाशंकर निषाद राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई हरी यादव श्याम देव निषाद आदि मौजूद रहे l