
नोनहरा पुलिस ने वारंटी को घर से किया गिरफ्तार
यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के मामले में हुई कार्रवाई
गाजीपुर।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान माननीय न्यायालय षष्ठम अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), गाजीपुर द्वारा जारी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के संबंध में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रुद्र प्रताप पाण्डेय उर्फ लाला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रुद्र प्रताप पाण्डेय उर्फ लाला (26 वर्ष), पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय, निवासी ग्राम रानीपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। संबंधित मामला थाना नोनहरा में दर्ज फौजदारी वाद संख्या 13506/23 से जुड़ा है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 और 452 का उल्लेख है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में की गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम मे उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी एवं हमराह पुलिसकर्मी, थाना नोनहरा, गाजीपुर।



