भारतशिक्षा

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की दी जानकारी

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

 

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों और नए कानूनों की दी जानकारी

 

गाजीपुर।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना मुहम्मदाबाद, नंदगंज, खानपुर सहित जनपद के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।अभियान के अंतर्गत कस्बों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, अग्निशमन सेवा 101, एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तार से बताया।इसके अलावा साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने, ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा संदिग्ध मीडिया, एसएमएस और वेबसाइट लिंक से सावधान रहने की सलाह दी।अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने स्थानीय थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध सहायता के बारे में बताया। पंफलेट वितरित कर महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।जागरूकता अभियान में महिलाओं के हित में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल रहीं।पुलिस विभाग का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण स्थापित करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करना है। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button