भारतशिक्षा

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए गए स्कूली बच्चे

फतेहुल्लापुर स्थित सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज में चला यातायात जागरूकता अभियान

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए गए स्कूली बच्चे

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से मंगलवार को फतेहुल्लापुर स्थित सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।इस दौरान बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की जानकारी दी गई। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई। साथ ही यातायात संकेतों और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। बच्चों से अपील की गई कि वे स्वयं नियमों का पालन करने के साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button