क्राइमभारत

देशी तमंचा व कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार,खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज

देशी तमंचा व कारतूस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार,खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज

 

खानपुर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम नायकडीह के पास से हर्षित सिंह (22) पुत्र स्व. विनोद सिंह, निवासी ग्राम मधुवन, थाना खानपुर, गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना खानपुर में मु0अ0सं0 309/2026, धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।आपराधिक इतिहास: पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध चंदौली जनपद के कन्दवा थाने में वर्ष 2023 में आयुध अधिनियम, गोहत्या निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित मुकदमा तथा वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। वर्तमान गिरफ्तारी का मुकदमा थाना खानपुर में दर्ज किया गया है।गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक राम बाबू सिंह मय हमराह, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button