शासन के निर्देश पर विवादित भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम,स्थानीय राजस्व विभाग के फैसले से असंतुष्ट पक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई


जखनियां। क्षेत्र में काफी समय से चल रहे विवादित भूमि के मामले में स्थानीय राजस्व विभाग के फैसले से असंतुष्ट पक्ष की शिकायत के बाद शासन के निर्देश पर शुक्रवार को गैर तहसील की गठीत राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत विवादित भूमि की पैमाइश की कार्रवाई शुरू की।राजस्व टीम के मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों को मामले की कार्रवाई से अवगत कराया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं मौके की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान मौके पर दोनों पक्ष मौजूद रहे।राजस्व टीम से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में पैमाइश की कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्षों की मौजूदगी में उन्हें संतुष्ट करते हुए प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। भूमि से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बारीकी से जांच और पैमाइश पूरी की जाएगी।अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एवं पैमाइश से संबंधित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। फिलहाल मामले में किसी प्रकार की अंतिम स्थिति बताना संभव नहीं है। सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दोनों पक्षों की संतुष्टि और निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई पूरी होने तक राजस्व टीम की कार्यवाही जारी रही। पर देर शाम तक मामले में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। अब राजस्व टीम की जांच और पैमाइश के आधार पर अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौपेगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की संभावना है



