भारत

तीन पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ विदाई समारोह, एसपी ने उपहार भेंट कर दी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

तीन पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर हुए सेवानिवृत्त

 

पुलिस लाइन में आयोजित हुआ विदाई समारोह, एसपी ने उपहार भेंट कर दी सुखमय जीवन की शुभकामनाएं

 

गाजीपुर। जनपद पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले तीन पुलिसकर्मी बुधवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन गाजीपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंट कर उनके आगामी जीवन के लिए सुखमय, स्वस्थ एवं समृद्ध रहने की शुभकामनाएं दीं।सेवानिवृत्त होने वालों में रेडियो उपनिरीक्षक रामभजन राम, उपनिरीक्षक ना.पु. राजमणि तथा मुख्य आरक्षी ना.पु. प्रदीप कुमार सिंह शामिल रहे। तीनों पुलिसकर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल के दौरान निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ पुलिस विभाग में सेवाएं प्रदान कीं।पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से उनके सेवाकाल के अनुभवों के बारे में जानकारी ली और उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक पूरी निष्ठा के साथ की गई सेवाएं सराहनीय हैं।समारोह में जनपद के अधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।ये पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त- रेडियो उपनिरीक्षक रामभजन राम- उपनिरीक्षक ना.पु. राजमणि- मुख्य आरक्षी ना.पु. प्रदीप कुमार सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button