क्राइमभारत

बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,मुहम्मदाबाद क्षेत्र में फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा,मुहम्मदाबाद क्षेत्र में फांसी लगाने की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक बच्ची द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button