क्राइमभारत

साइबर हेल्प डेस्क ने लौटाए ऑनलाइन ठगी के 5674 रुपये,नोनहरा पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई पूरी धनराशि

साइबर हेल्प डेस्क ने लौटाए ऑनलाइन ठगी के 5674 रुपये,नोनहरा पुलिस की तत्परता से पीड़ित के खाते में वापस कराई गई पूरी धनराशि

 

नोनहरा/गाजीपुर। ऑनलाइन ठगी के मामले में नोनहरा थाना पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के खाते से ठगी गई 5,674.67 रुपये की पूरी धनराशि वापस करा दी। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए प्रशंसा की।पुलिस के अनुसार थाना नोनहरा क्षेत्र के मामपुर, पोस्ट अलावलपुर अफगां निवासी सुबाष सिंह यादव के साथ यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन फ्राड किया गया था। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 23112250210484 के माध्यम से दर्ज कराई।शिकायत का संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। साइबर हेल्प डेस्क टीम में कांस्टेबल शिवम शर्मा, प्रभात कुमार, अरुण कुमार एवं महिला कांस्टेबल शालू सरोज शामिल रहीं।पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से पीड़ित के साथ ठगी गई 5,674.67 रुपये की संपूर्ण धनराशि सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस करा दी गई।धनराशि वापस मिलने के बाद पीड़ित सुबाष सिंह यादव ने नोनहरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button