क्राइमभारत

बरेसर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर घरों से हुई गिरफ्तारी

बरेसर पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार

अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर घरों से हुई गिरफ्तारी

बरेसर/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने शनिवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों को उनके घरों से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह ने मा. न्यायालय जेएम-03 से जारी वारंट के आधार पर ग्राम हसनपुर गोरा निवासी श्रीराम बिन्द पुत्र कुमार बिन्द को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 949/26, धारा 323, 325, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज है।इसी क्रम में ग्राम हसनपुर गोरा निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र शम्भू यादव को भी गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 434/26, धारा 323, 504 भादवि के तहत वारंट जारी था। वहीं ग्राम भागीपुर निवासी उमाशंकर बिन्द पुत्र चन्द्रपत बिन्द को फौजदारी वाद संख्या 954/26, धारा 245, 427, 379 भादवि के मामले में गिरफ्तार किया गया।इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह ने ग्राम सिउरी निवासी श्री भगवान पुत्र अर्जुन को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 33/26, धारा 147, 323, 504, 506, 427 भादवि के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।पुलिस ने बताया कि चारों वारंटियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां मय हमराह तथा उपनिरीक्षक घनश्याम पाण्डेय मय हमराह थाना बरेसर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button