क्राइमभारत

चापड़ के साथ समीर कुरेशी गिरफ्तार,मुहम्मदाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

चापड़ के साथ समीर कुरेशी गिरफ्तार,मुहम्मदाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज

 

मुहम्मदाबाद/गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुहम्मदाबाद पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अदद चापड़ बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर को उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए समीर कुरेशी पुत्र जमील कुरेशी, निवासी वार्ड नंबर 18, भट्टी मुहल्ला, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद चापड़ बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 301/2026, धारा 351(2) बीएनएस एवं 4/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार मय हमराह थाना मुहम्मदाबाद शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button