जखनियां/गाज़ीपुर : विधायक बेदी राम के सौजन्य से पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के पूर्वी गेट पर लगा 30 फीट ऊंचा हाईमास्ट

विधायक बेदी राम के सौजन्य से पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के पूर्वी गेट पर लगा 30 फीट ऊंचा हाईमास्ट
प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल एवं कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के प्रयास से महाविद्यालय परिसर को मिली नई रोशनी, राहगीरों को भी होगा लाभ

जखनियां/गाज़ीपुर। श्री महंत रामाश्रय दास पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के पूर्वी गेट पर 30 फीट ऊंचे हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य संपन्न हो गया है। क्षेत्रीय विधायक माननीय बेदी राम के सौजन्य से स्थापित इस हाईमास्ट से महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र में भी रात के समय प्रकाश की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी। इससे महाविद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी काफी सुविधा मिलेगी।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने इस सहयोग के लिए क्षेत्रीय विधायक बेदी राम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक द्वारा किए गए इस सहयोग से परिसर की सुरक्षा एवं प्रकाश व्यवस्था और बेहतर होगी। पूर्वी गेट पर हाईमास्ट लगने से रात्रि के समय आवागमन करने वाले लोगों को विशेष सुविधा मिलेगी।प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में लगातार सकारात्मक बदलाव एवं विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में परिसर की मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट की स्थापना भी इसी विकास प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है।इस कार्य के लिए प्राचार्य प्रो. बृजेश कुमार जायसवाल ने कार्य के निरंतर प्रयास एवं पहल के लिए कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से संस्थान में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही परिसर की सुविधाओं में भी विस्तार हो रहा है।महाविद्यालय परिवार ने विधायक बेदी राम के इस सहयोग की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में इसी प्रकार करते रहे।



