पिपराइच में भूमिपूजन के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ: पूर्वांचल में पहली बार गूंजेगी महाराष्ट्र के ढोल की थाप, 13 से 20 सितंबर तक चलेगा महापर्व

पिपराइच में भूमिपूजन के साथ गणेश महोत्सव का शुभारंभ: पूर्वांचल में पहली बार गूंजेगी महाराष्ट्र के ढोल की थाप, 13 से 20 सितंबर तक चलेगा महापर्व
पिपराइच (गोरखपुर), मंगलवार। पिपराइच नगर में गणपति बप्पा के जयघोष से गूंजायमान होने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीराम सेवा समिति, पिपराइच द्वारा आयोजित भव्य श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ आज *मंगलवार* को भूमि पूजन के साथ होगा।
समिति ने बताया कि शाम 7 बजे मेन मार्केट स्थित कार्यक्रम स्थल पर विधि-विधान से भूमि पूजन किया जाएगा। समिति ने सभी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस धार्मिक आयोजन के शुभारंभ का साक्षी बनने और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
पिपराइच नगर में उत्साह का माहौल
गणेश महोत्सव को लेकर पिपराइच नगर में इन दिनों उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल को भव्य रूप देने के साथ ही भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भूमि पूजन के साथ ही आने वाले दिनों में होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का औपचारिक आगाज हो जाएगा।
*पहली बार दिखेगा महाराष्ट्र का रंग*
इस बार महोत्सव को खास और यादगार बनाने के लिए समिति ने विशेष तैयारियां की हैं। आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण पूर्वांचल में पहली बार पिपराइच में होने वाला *महाराष्ट्र ढोल गणपति विसर्जन* रहेगा।
विसर्जन के दौरान महाराष्ट्र की पारंपरिक ढोल की थाप और भक्ति गीतों के बीच निकलने वाली शोभायात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगी।
समिति का उद्देश्य गणेश महोत्सव को केवल पूजा-पाठ तक सीमित न रखकर इसे धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, सामाजिक एकता और भाईचारे के महापर्व के रूप में मनाना है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस महोत्सव में पिपराइच नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे।



