Breaking Newsभारत

सादात (गाजीपुर) : छात्राओं से छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

छात्राओं से छेड़खानी व धमकी देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

स्कूल से घर लौटते समय रास्ता रोककर अभद्रता करने का आरोप, बिना कागजात की बाइक सीज

सादात (गाजीपुर)। स्कूल से घर लौट रही छात्राओं को रास्ते में रोककर छेड़खानी, छींटाकशी, अभद्रता एवं धमकी देने के मामले में सादात पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की, जिसके आवश्यक कागजात प्रस्तुत न किए जाने पर उसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।पुलिस के अनुसार 22 अगस्त 2026 को वादिनी ने थाना सादात में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपितों ने उसे उसकी बहन एवं सहेली के साथ स्कूल से वापस आते समय रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने उनके साथ छेड़खानी एवं छींटाकशी की। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी।तहरीर के आधार पर थाना सादात में मु0अ0सं0 186/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सादात के नेतृत्व में पुलिस टीम मुकदमे की विवेचना एवं आरोपितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर शादियाबाद से मजुई चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग से घटना से संबंधित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निलेश कुमार (19 वर्ष) पुत्र अनिल राम निवासी ग्राम टांडा, थाना सादात, गाजीपुर, प्रदीप चौहान (29 वर्ष) पुत्र अमिन्दर चौहान निवासी ग्राम मजुई, थाना सादात, गाजीपुर तथा बृजेश कुमार (27 वर्ष) पुत्र शिवबचन राम निवासी ग्राम चकमहताब, थाना शादियाबाद, गाजीपुर के रूप में हुई।पुलिस ने बताया कि आरोपितों के कब्जे में मिली मोटरसाइकिल UP61BW0142 के संबंध में कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर धारा 207 एमबी एक्ट के तहत मौके पर सीज कर दिया।गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेश चन्द्र कुशवाहा, उपनिरीक्षक हरिहर प्रसाद मिश्र मय हमराह थाना सादात, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button