Breaking Newsभारत
भारी बारिश से थमी रफ्तार: विजिबिलिटी घटने पर जलानी पड़ी हेडलाइट्स, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ
भारी बारिश से थमी रफ्तार: विजिबिलिटी घटने पर जलानी पड़ी हेडलाइट्स, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

कम विजिबिलिटी: तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे चालकों को हेडलाइट और डीपर जलाकर वाहन चलाने पड़े।
ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग ने रात 9 बजे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मानसून की स्थिति: इस सीजन में अब तक कोटे से 6 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है, हालांकि आने वाले दिनों में यह कोटा पूरा होने की उम्मीद है।
आंकड़े एक नजर में:
शनिवार को 28.5 मिमी बारिश हुई थी।
इस पूरे सीजन में अब तक 438.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि कुल कोटा 468.1 मिमी का था।
इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा बारिश 21 अगस्त को 58.7 मिमी दर्ज की गई।



