Breaking Newsभारत

गाजीपुर : कस्तूरबा विद्यालय मनिहारी का बीएसए ने किया निरीक्षण

कस्तूरबा विद्यालय मनिहारी का बीएसए ने किया निरीक्षण

किचन में भोजन की गुणवत्ता परखी, छात्राओं के साथ किया सहभोज; स्वच्छता एवं बेहतर शैक्षिक माहौल के दिए निर्देश

गाजीपुर, 23 अगस्त 2026। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मनिहारी का निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता एवं छात्राओं की शैक्षिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षिकाएं उपस्थित पाई गईं।बीएसए ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए परिसर को हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय की किचन का गहन निरीक्षण किया तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रसोई की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर जोर दिया। विद्यालय में नामांकित छात्राओं के सापेक्ष छात्राओं की उपस्थिति की भी जानकारी ली और नियमित उपस्थिति एवं विद्यालय संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनके बीच आपसी मतभेद को समाप्त कर तालमेल, सहयोग एवं टीम भावना विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी आवश्यक हैं।उन्होंने शिक्षण गतिविधियों को रुचिकर एवं आनंददायी बनाने के लिए खेल आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया। इसी क्रम में छात्राओं को लूडो सहित अन्य खेलों के माध्यम से सहभागिता, आपसी समन्वय और सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छात्राओं के साथ बैठकर सहभोज किया और भोजन की गुणवत्ता का स्वयं परीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया कि छात्राओं को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।बीएसए ने विद्यालय प्रशासन को छात्राओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनकी शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं की शिक्षा के साथ उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मनिहारी एवं जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उपस्थित रहे।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button