नंदगंज (गाजीपुर) : 315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

315 बोर तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
नंदगंज पुलिस ने कुसुम्ही खुर्द नहर के पास की गिरफ्तारी
नंदगंज (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कुसुम्ही खुर्द नहर के पास पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया।पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बृजेश गुप्ता (24 वर्ष) पुत्र हीरा गुप्ता उर्फ हरि प्रसाद गुप्ता, निवासी ग्राम राजूपुर, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 289/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मय हमराह, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर।



