Breaking Newsभारत

गाजीपुर : बाढ़ और जलभराव की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी

बाढ़ और जलभराव की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी

जिला एवं तहसील स्तर पर स्थापित किए गए नियंत्रण कक्ष, समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क

गाजीपुर, 23 अगस्त 2026। अपर जिलाधिकारी (भू0/रा0), गाजीपुर ने बताया कि जनपद की किसी भी तहसील में बाढ़ अथवा जलभराव (वाटर लॉगिंग) की समस्या उत्पन्न होने पर उसके त्वरित समाधान एवं निगरानी के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि बाढ़ अथवा जलभराव से संबंधित समस्या होने पर आमजन संबंधित तहसील के नियंत्रण कक्ष अथवा जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर पर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बाढ़ नियंत्रण कक्ष के संपर्क नंबर

जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष : 0548-2224041

तहसील सदर : 0548-2221334

तहसील सैदपुर : 05495-222050

तहसील जमानियां : 05497-252074

तहसील जखनियां : 9454417089, 8739057296

तहसील मुहम्मदाबाद : 05493-242006

तहसील कासिमाबाद : 05493-252015

तहसील सेवराई : 05497-297597
प्रशासन ने बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नागरिकों से संबंधित नियंत्रण कक्षों पर सूचना देने की अपील की है, ताकि समस्या का समय से संज्ञान लेकर आवश्यक राहत एवं बचाव संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button