बिरनो (गाजीपुर) : 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
बिरनो पुलिस ने मीरपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान की कार्रवाई
बिरनो (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला मय हमराह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मीरपुर नहर पुलिया के पास संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से एक अदद अवैध 315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में गिरफ्तार युवक की पहचान प्रांशु कुमार पुत्र अखिलेश कुमार, निवासी ग्राम नउआडीह मंसूरपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना बिरनो में मु0अ0सं0 176/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 321/2024, धारा 376(2)(n), 506 आईपीसी एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना कोपागंज, जनपद मऊ का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में थाना बिरनो में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला एवं उपनिरीक्षक संतोष कुमार मय हमराह थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



