Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में बाल अपचारी अभिरक्षा में

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के मामले में बाल अपचारी अभिरक्षा में

खानपुर पुलिस ने बहेरी क्रासिंग के पास से पकड़ा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन संबंध बनाने तथा बाद में शादी से इनकार करने के मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है।पुलिस के अनुसार 21 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह सिरोही मय हमराह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना खानपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 258/2026 में वांछित 17 वर्षीय बाल अपचारी को बहेरी क्रासिंग से करीब 200 मीटर आगे पुलिया के पास से अभिरक्षा में लिया गया।बाल अपचारी के विरुद्ध थाना खानपुर में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह सिरोही मय हमराह थाना खानपुर शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button