Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कासिमाबाद पुलिस ने घर से दबोचा, न्यायालय भेजने की कार्रवाई

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने दहशत फैलाने एवं जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायालय भेजने की तैयारी की।पुलिस के अनुसार अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 21 अगस्त 2026 को चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना कासिमाबाद में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 की धाराओं 109(1), 325, 351(3), 3(5) एवं 324(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त मु0 हसनैन पुत्र अरमान अहमद को उसके घर से वार्ड नंबर 02, कस्बा बहादुरगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मु0 हसनैन पुत्र अरमान अहमद, निवासी वार्ड नंबर 02, कस्बा बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना कासिमाबाद में मुकदमा संख्या 326/2026 उपरोक्त धाराओं में दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button