Breaking Newsभारत

प्रदीप राय बने SCBA के नए अध्यक्ष, 360 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

प्रदीप राय बने SCBA के नए अध्यक्ष, 360 वोटों से दर्ज की शानदार जीत

नई दिल्ली। सीनियर एडवोकेट प्रदीप राय ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। प्रदीप राय को 940 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनूपम लाल दास को 530 वोट मिले। इस तरह प्रदीप राय ने 360 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।

प्रज्ञा बघेल SCBA की सचिव निर्वाचित हुई हैं। प्रदीप राय इससे पहले SCBA के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी जीत को सुप्रीम कोर्ट बार की राजनीति में बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button