Breaking Newsभारत
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना (GIS) प्रीमियम कटौती की राशि वापस मिलेगी।

लखनऊ।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना (GIS) प्रीमियम कटौती की राशि वापस मिलेगी।
शासन ने इसके लिए 134 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति दी है।
यह राशि 31 मार्च 2014 से 1 सितंबर 2022 तक वेतन से काटी गई GIS प्रीमियम की है, जो अब एरियर के रूप में वापस की जाएगी।
आदेश बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी किया गया है।
वापसी की राशि संबंधित कर्मचारियों के खातों में सीधे भेजी जाएगी।
जिला आहरण व वितरण अधिकारियों (DDO) और खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को अभिलेखों के सत्यापन व मिलान के बाद एकमुश्त और पारदर्शी भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



