Breaking Newsक्राइमभारत

बिरनो, गाजीपुर : चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, 2 एचपी की पानी मोटर बरामद

चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, 2 एचपी की पानी मोटर बरामद

बिरनो, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई 2 एचपी की पानी वाली मोटर बरामद की है।पुलिस के अनुसार 18 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला मय हमराह ग्राम मीरपुर पुलिया के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना बिरनो में पंजीकृत मु0अ0सं0 172/2026, धारा 303(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुधीर यादव पुत्र रविशंकर यादव, निवासी नसरतपुर, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अदद 2 एचपी पानी की मोटर बरामद की गई।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम,उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला मय हमराह, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button