Breaking Newsभारत

ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न

गोरखपुर

ब्लॉक संसाधन केंद्र चरगावां में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण के प्रथम बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का आयोजन 11 अगस्त से 18 अगस्त 2026 तक किया गया, जिसमें शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान को प्रभावी ढंग से विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं शिक्षण विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों में भाषा एवं गणितीय दक्षताओं के विकास, कक्षा-कक्ष में गतिविधि आधारित शिक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुरूप शिक्षण सामग्री के प्रयोग तथा आकलन की प्रभावी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षकों को एफएलएन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए बच्चों के साथ सरल, रोचक एवं आनंददायी गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता के निर्देशन में एआरपी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण में विज्ञान एआरपी संदीप कुमार पांडेय, एआरपी अनंत द्विवेदी, एआरपी पूनम दुबे, एआरपी शशि चंद एवं एआरपी सौरभ त्रिपाठी ने शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रशिक्षकों ने कहा कि एफएलएन का उद्देश्य बच्चों की प्रारंभिक कक्षाओं में पढ़ने, समझने, लिखने तथा बुनियादी गणितीय अवधारणाओं को मजबूत करना है। इसके लिए शिक्षक नियमित रूप से गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण को अपनाएं।

प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें कक्षा-कक्ष में एफएलएन गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों एवं एआरपी टीम ने शिक्षकों से प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button