Breaking Newsभारत

जखनियां : राशन कोटेदारों का बढ़ा कमीशन: ₹90 से बढ़कर हुआ ₹125 प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री का कोटेदारों ने किया आभार प्रकट

राशन कोटेदारों का बढ़ा कमीशन: ₹90 से बढ़कर हुआ ₹125 प्रति क्विंटल, मुख्यमंत्री का कोटेदारों ने किया आभार प्रकट

जखनियां प्रदेश सरकार ने राज्य के राशन कोटेदारों के हक में एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके कमीशन में ₹35 प्रति क्विंटल की सीधी बढ़ोतरी की है इस फैसले के बाद अब कोटेदारों को ₹90 के स्थान पर ₹125 प्रति क्विंटल कमीशन मिलेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में कमीशन में और वृद्धि की जाएगी
​इसको लेकर स्थानीय तहसील सभागार में आज कोटेदारों ने बैठक की जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के राजेश भारद्वाज वी तहसील के अतिरिक्त न्यायीक मजिस्ट्रेट रहे, कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया
कोटेदारों को संबोधित करते हुए बताया कि ​करीब 80 हजार से अधिक कोटेदारों को लाभ सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 80,000 से ज्यादा राशन कोटेदारों की आय में इजाफा होगा।
​डिजिटल फीडबैक व्यवस्था (e-POS): ई-पॉस मशीनों के माध्यम से अब कोटेदार राशन आपूर्ति और वितरण से जुड़ी अपनी राय सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे
​2017 से पहले कोटेदारों को शक की निगाह से देखा जाता था दूसरों के भ्रष्ट आचरण की वजह से कोटेदारों की छवि खराब हुई थी, लेकिन अब व्यवस्था में पारदर्शिता और सम्मान वापस आया है
​कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष सुभाष गुप्ता जखनियां ब्लाक अध्यक्ष विजय जायसवाल मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरन यादव सादात ब्लाक अध्यक्ष राजेश सिंह सहित प्रमोद तिवारी रामाधार गुप्ता चंद्रभान मौर्य मदन पांडे रविकांत राम सहित सभी कोटेदार उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button