गोरखपुर अयोध्या के लिए चलेंगी रोडवेज की विशेष बसें

गोरखपुर अयोध्या के लिए चलेंगी रोडवेज की विशेष बसें
अयोध्या जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम में लिया निर्णयप्रतिदिन चलेंगी दो बसें, अयोध्या जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहतगोरखपुर। अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम गोरक्षनगरी से राम की नगरी अयोध्या के लिए दो बसों का संचालन करेगा। यह बस सेवा राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है।गोरखपुर से लखनऊ और दिल्ली रूट पर जाने वाली सभी बसें अयोध्या होकर जाती हैं। लखनऊ की बसों में परिचालक अयोध्या की सवारियां बैठा लेते हैं। लेकिन, दिल्ली सहित अन्य लंबी रूटों की बसों के परिचालक अयोध्या की सवारियों को नहीं बैठाते हैं। इससे अयोध्या जाने वाले यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने दो बसें अयोध्या के लिए चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही यह बस सेवा शुरू हो जाएगी।
क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम लव कुमार सिंह ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से रोडवेज को नई बसें मिली हैं। इन बसों में कुछ को धार्मिक स्थलों पर चलाने की तैयारी है। इसीक्रम में दो बसें अध्योध्या के लिए चलाई जाएगी। इसकी शुरूआत जल्द ही हो जाएगी।