गोरखपुर के सुंदरम शुक्ला बने सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त

गोरखपुर के सुंदरम शुक्ला बने सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त
गोरखपुर | भारत स्काउट्स और गाइड्स उत्तर प्रदेश, मंडल प्रयागराज में गोरखपुर जिले के ऊर्जावान, कर्मठ एवं समर्पित स्काउटर सुंदरम शुक्ला को सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त (Assistant State Organization Commissioner) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनके इस चयन से पूरे जिले में गौरव की अनुभूति और उत्साह की लहर फैल गई है।
सुंदरम शुक्ला की नियुक्ति न केवल उनकी अथक सेवाओं और अनुशासित नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि गोरखपुर की स्काउटिंग के लिए एक ऐतिहासिक क्षण भी है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भारत स्काउट्स और गाइड्स, जिला संस्था गोरखपुर के जिला
मुख्यायुक्त राम जनम सिंह, जिला आयुक्त स्काउट डा दिनेश मणि त्रिपाठी,जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स स्काउट ज्ञानेन्द्र ओझा, जिला सचिव रंजन राय, जिला कोषाध्यक्ष सुबाष शाही,जिला आयुक्त रोवर स्काउट वाचस्पति शुक्ला, जिला गाइड कमिशनर विनीता,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट अजय सिंह,डी टी सी गाइड प्रतिमा शुक्ला,सहायक जिला गाइड कमिश्नर सुषमा त्रिपाठी, चंद्रकांति गुप्ता,लक्ष्मी प्रजापति ने संयुक्त रूप से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री शुक्ला को शुभकामनाएँ दीं और आशा व्यक्त किया कि स्काउटिंग गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा।