अटल जी की 8वीं पुण्यतिथि: सीएम योगी ने लोकभवन में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- ‘वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे’

अटल जी की 8वीं पुण्यतिथि: सीएम योगी ने लोकभवन में प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- ‘वे भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह राजधानी स्थित लोकभवन पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर सीएम योगी ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए उनके राष्ट्रीय समर्पण की सराहना की।
’राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प: सीएम योगी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु’ थे, जिन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर निरंतर कार्य किया।
सकारात्मक और जिम्मेदार विपक्ष की मिसाल: 1971 के युद्ध का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संकट के समय अटल जी ने सरकार को कटघरे में खड़ा करने के बजाय एक जिम्मेदार सांसद की भूमिका निभाई और राष्ट्र सुरक्षा को मजबूती प्रदान की।
व्यक्तित्व एवं मार्गदर्शन: अटल जी की दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र निर्माण के लिए दी गई सेवाएं आज भी देश और भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।



