Breaking Newsभारतराजनीति

गोरखपुर: बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की शिरकत

गोरखपुर: बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की शिरकत

​गोरखपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुंजायमान हुआ परिसर
​ध्वजारोहण के उपरांत ए.डी. स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं के गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे प्रेक्षागृह को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया, जिस पर उपस्थित दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले और सेनानी सम्मानित
​समारोह के दौरान जल शक्ति मंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ-साथ खेल, सेना और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। सभी को प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
​इस अवसर पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि “अमर वीरों और राष्ट्रभक्तों के अद्वितीय बलिदान की बदौलत ही आज हमारा देश आज़ाद है और निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।”
​वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ:
​साधना सिंह (अध्यक्ष, जिला पंचायत)
​दीपक मीणा (जिलाधिकारी / DM)
​डॉ. कौस्तुभ (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / SSP)
​त्रिपुरारी सारस्वत (मुख्य विकास अधिकारी / CDO)
​समेत शासन-प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button