सादात, गाजीपुर : तमंचे और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

तमंचे और दो कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
सादात पुलिस की चेकिंग में मिली सफलता, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
सादात, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सादात थाना पुलिस ने शनिवार को हुसैनपुर मधुकर मोड़ नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक केसार अहमद मय हमराह द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मु0अ0सं0 179/2026 धारा 131, 115(2), 351(3), 109(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त ऋषि राजभर उर्फ गुन्नू राजभर (37) पुत्र रामसकल राजभर, निवासी डढ़वल, थाना सादात, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना सादात में मु0अ0सं0 180/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना सादात में वर्ष 2014 से अब तक हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, बलवा तथा आयुध अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2014 का धारा 307, 504, 506 भादवि व 7 CLA एक्ट तथा आयुध अधिनियम, वर्ष 2016 में धारा 147, 323, 504, 506, 452, 427 भादवि, वर्ष 2020 में धारा 147, 323, 325 भादवि तथा वर्ष 2021 में धारा 307 भादवि व आयुध अधिनियम के मामले शामिल हैं।गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक केसार अहमद मय हमराह, थाना सादात, गाजीपुर।



