Breaking Newsक्राइमभारत

गाजीपुर : शादियाबाद पुलिस ने रोहित यादव हत्याकांड का किया खुलासा

शादियाबाद पुलिस ने रोहित यादव हत्याकांड का किया खुलासा

तीन बाल अपचारी हिरासत में, तमंचा-कारतूस, मृतक का मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

गाजीपुर, 15 अगस्त 2026। शादियाबाद थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 246/2026 धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित रोहित यादव हत्याकांड का अनावरण करते हुए तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को करिमुल्लापुर नहर (वसदेईया) के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। बाद में शव की पहचान रोहित यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी भवनपुर थाना रानीपुर जनपद मऊ, हाल पता मरदापुर थाना सादात गाजीपुर के रूप में हुई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर थाना शादियाबाद में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मृतक की अंतिम गतिविधियों, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की। जांच में सामने आया कि मृतक रोहित यादव और श्यामसुन्दर यादव उर्फ गोलू पूर्व से परिचित थे। पुलिस के मुताबिक एक महिला से जुड़े पुराने विवाद को लेकर श्यामसुन्दर यादव उर्फ गोलू मृतक रोहित से क्षुब्ध था और इसी रंजिश में हत्या की योजना बनाई गई।पुलिस का कहना है कि 29 जुलाई की सुबह रोहित यादव को मोटरसाइकिल से वाराणसी से शादियाबाद क्षेत्र के ग्राम कस्बा दयालपुर स्थित एक खाली मकान में लाया गया। इसके बाद उसे करिमुल्लापुर (वसदेईया) नहर के सुनसान स्थान पर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार घटना का वीडियो भी बनाया गया था तथा मृतक के परिचितों को फोन कर गुमराह करने का प्रयास किया गया। वही आज 15 अगस्त को शादियाबाद पुलिस टीम ने नहर पुलिया, बहद ग्राम बहरामपुर चौबहा के पास से तीन बाल अपचारियों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस, मृतक का मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के मोबाइल में घटना से संबंधित वीडियो भी मिला है।
पुलिस ने बरामदगी एवं साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5)/315 बीएनएस एवं 9/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी की है। वहीं घटना के कथित मास्टरमाइंड श्यामसुन्दर यादव उर्फ गोलू पुत्र हिमांचल यादव, निवासी जबरापार थाना शादियाबाद, की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश की जा रही है।पुलिस टीम कार्रवाई में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह मय हमराह, थाना शादियाबाद।
उपनिरीक्षक सचिन सिंह, चौकी प्रभारी हंसराजपुर।
उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद, थाना शादियाबाद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button