Breaking Newsभारत

गाजीपुर : पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, एसपी ने जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, एसपी ने जवानों को दिलाया कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

शहीदों के बलिदान को किया नमन, पीआरवी-112 के उत्कृष्ट कर्मियों और पुलिस लाइन के कर्मचारियों को किया सम्मानित

गाजीपुर। आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा ने पुलिस अधीक्षक आवास एवं पुलिस लाइन गाजीपुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का दायित्व केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि गरीब, असहाय एवं पीड़ित लोगों की मदद कर उनके अंदर सुरक्षा की भावना पैदा करना भी है। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पीआरवी-112 आपात सेवा के अंतर्गत प्राप्त इवेंट पर त्वरित एवं सूझबूझपूर्ण कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों को ‘पीआरवी ऑफ द डे’ के रूप में सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाए रखने के लिए पुलिस महानिदेशक, यूपी-112 उत्तर प्रदेश द्वारा प्राप्त प्रशस्ति पत्र भी संबंधित पुलिसकर्मियों को वितरित किए गए।इसी क्रम में पुलिस लाइन गाजीपुर की साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों को भी पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने कर्मचारियों के कार्य की सराहना करते हुए इसी प्रकार निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में देशभक्ति एवं उत्साह का वातावरण रहा। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की सेवा, सुरक्षा एवं जनहित के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button