गाजीपुर : पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस लाइन में शुक्रवार की परेड का एसपी ने किया निरीक्षण

गाजीपुर, 14 अगस्त 2026। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन गाजीपुर में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए परेड कराई।परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न थानों से आई डायल-112 (UP-112) वाहनों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की स्थिति एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल-112 कंट्रोल रूम एवं जीडी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साप्ताहिक अर्दली रूम के दौरान विभिन्न रजिस्टरों को चेक करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं तत्परता के साथ करने के निर्देश दिए।



