Breaking Newsभारत

गाजीपुर : एडीजी वाराणसी जोन ने की अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

एडीजी वाराणसी जोन ने की अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की समीक्षा, कांवड़ यात्रा को लेकर दिए सख्त सुरक्षा निर्देश

गाजीपुर, 13 अगस्त। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों तथा गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की समीक्षा की गई। अधिकारियों को अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण एवं सुरक्षा व्यवस्था का लगातार निरीक्षण करने तथा स्थानीय प्रशासन से समन्वय बनाए रखने को कहा गया।समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सत्यापन अभियान, हिस्ट्रीशीटर एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा की गई। गैंगस्टर एवं गुंडा अधिनियम से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसके अलावा CCTNS पोर्टल पर लंबित प्रविष्टियों, ई-साक्ष्य (e-Sakshya) एवं ई-समन (e-Summon) प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विवेचनाओं में तकनीकी साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर जोर दिया गया।महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान, साइबर अपराध एवं ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की रोकथाम, Zero Fatality District अभियान, Reducing Traffic Congestion (RTC), सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन तथा अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, गौ-तस्करी एवं अन्य संगठित अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों की भी समीक्षा की गई।अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना स्तर पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी परिस्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए।बैठक के बाद अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा गाजीपुर पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी, जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, शाखा प्रभारी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button