यूपी में 7 PCS अधिकारियों के तबादले: निधि पांडे लखनऊ की उपजिलाधिकारी बनीं, प्रयागराज-गोरखपुर को मिले नए नगर मजिस्ट्रेट

यूपी में 7 PCS अधिकारियों के तबादले: निधि पांडे लखनऊ की उपजिलाधिकारी बनीं, प्रयागराज-गोरखपुर को मिले नए नगर मजिस्ट्रेट
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 7 वरिष्ठ PCS (प्रांतीय सिविल सेवा) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस तबादला सूची में प्रयागराज, गोरखपुर और बांदा जैसे प्रमुख जिलों के नगर मजिस्ट्रेट बदलने के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
प्रमुख तबादलों का विवरण:
निधि पांडे: उपजिलाधिकारी (SDM), लखनऊ
(पूर्व पद: कम्प्ट्रोलर, जनभवन)
ज्योति राय: अपर आयुक्त, आजमगढ़ मंडल
(पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर)
संदीप केला: अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बलरामपुर
(पूर्व पद: नगर मजिस्ट्रेट, बांदा)
दिनेश चंद्र: नगर मजिस्ट्रेट, बांदा
(पूर्व पद: उपजिलाधिकारी, बुलंदशहर)
दिव्या ओझा: अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), बरेली
(पूर्व पद: उपजिलाधिकारी, चंदौली)
विनय कुमार सिंह: नगर मजिस्ट्रेट, गोरखपुर
उत्कर्ष श्रीवास्तव: नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज

