गाजीपुर : भांवरकोल पुलिस ने तीन गोवंश लदा पिकअप पकड़ा, तमंचा-कारतूस समेत दो गिरफ्तार

भांवरकोल पुलिस ने तीन गोवंश लदा पिकअप पकड़ा, तमंचा-कारतूस समेत दो गिरफ्तार
अवथही पुलिया के पास चेकिंग के दौरान कार्रवाई, पिकअप से तीन गोवंश और तीन रस्सियां बरामद
गाजीपुर, 12 अगस्त। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस ने तीन गोवंश लदे पिकअप वाहन के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक आरोपित के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह मय हमराह ग्राम सोनाड़ी मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम अवथही पुलिया, ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के पास कार्रवाई की गई। मौके से महिंद्रा पिकअप संख्या UP64AT9499 को रोककर तलाशी ली गई, जिस पर तीन गोवंश लदे मिले। साथ ही तीन रस्सियां भी बरामद हुईं।पुलिस ने मौके से अजय कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी जालूपुर रमना, थाना चौबेपुर, वाराणसी, उम्र 22 वर्ष तथा अंकित कुमार गौतम पुत्र जयप्रकाश गौतम निवासी बरमदेवा, थाना मड़ियाहूं, जौनपुर, हाल पता लक्ष्मी मंदिर के पास पांडेपुर, वाराणसी, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपित अंकित कुमार गौतम के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना भांवरकोल में मुकदमा अपराध संख्या 171/26 के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।बरामदगी में महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP64AT9499, उसमें लदे तीन गोवंश, .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा तीन रस्सियां शामिल हैं।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह मय हमराह, थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर शामिल रहे।



