Breaking Newsभारत

गाजीपुर : हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने कसी कमर, 15 अगस्त को हर घर फहरेगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम ने कसी कमर, 15 अगस्त को हर घर फहरेगा तिरंगा

तिरंगा यात्रा से लेकर तिरंगा कॉन्सर्ट तक होंगे विविध आयोजन, शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान

गाजीपुर। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को जनभागीदारी एवं उत्साह के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, विभागवार दायित्वों, प्रचार-प्रसार, तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ आयोजित किए जाएं। अभियान में नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी-एनएसएस, माई भारत वालेंटियर्स और जनप्रतिनिधियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।बैठक में बताया गया कि 9 से 15 अगस्त तक विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा प्रेरित कला गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र बनाने तथा ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ी गतिविधियां शामिल रहेंगी। इन कार्यक्रमों की फोटोग्राफी कर निर्धारित वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।इसके अलावा जनपद के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, चौराहों सहित अन्य स्थानों पर तिरंगा थीम आधारित प्रकाश सज्जा एवं अलंकरण कराया जाएगा, जिससे पूरे जिले में देशभक्ति का वातावरण बने।14 अगस्त को तिरंगा कॉन्सर्ट का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों एवं उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में तिरंगा गान, देशभक्ति गीत और ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन होगा। स्कूली बैंड एवं पुलिस बैंड द्वारा भी देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत की जाएंगी।इसी दिन भारत विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके माध्यम से विभाजन के दौरान घटित घटनाओं और उससे जुड़ी स्मृतियों से आम लोगों तथा नई पीढ़ी को परिचित कराया जाएगा।बैठक में तिरंगा रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। रैली में बाइक रैली के साथ विद्यार्थी, युवा, सरकारी अधिकारी-कर्मचारी, पुलिसकर्मी, महिला स्वयं सहायता समूह, सामाजिक संगठन, एनसीसी-एनएसएस के छात्र-छात्राएं, माई भारत वालेंटियर्स एवं आम नागरिक शामिल होंगे।तिरंगा यात्रा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने रैली के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही चिन्हित स्थानों पर पेयजल एवं सूक्ष्म जलपान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 15 अगस्त को जनपद के प्रत्येक घर, कार्यालय एवं सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहराया जाना सुनिश्चित किया जाए। ग्राम स्तर से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक प्रत्येक परिवार को अभियान से जोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए और तिरंगा निर्धारित नियमों एवं सम्मान के साथ ही फहराया जाए।अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक ‘तिरंगा सेल्फी’ गतिविधि भी आयोजित की जा रही है। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने तथा ‘वंदे मातरम्’ गायन के वीडियो को www.harghartiranga.com पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।डीएम ने निर्देश दिया कि अभियान की प्रत्येक गतिविधि की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराकर निर्धारित पोर्टल पर अपलोड की जाए। साथ ही जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व समय से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ में पूरे उत्साह के साथ सहभागी बनें और अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में योगदान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button