मनिहारी (गाजीपुर) : मनिहारी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र

मनिहारी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा क्षेत्र
भारत माता के जयकारों से गूंजा मार्ग, शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

मनिहारी (गाजीपुर)। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन मनिहारी क्षेत्र में किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मनिहारी ब्लॉक मुख्यालय से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।तिरंगा यात्रा अरिला, बरहट, बरौली एवं सुरहुरपुर होते हुए शादियाबाद थाना चौराहा पहुंची। यहां वीर शहीद जगपति राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया।पूरे यात्रा मार्ग में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण गूंजता रहा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का यह दृश्य क्षेत्रवासियों के लिए भावुक एवं गौरवपूर्ण रहा।तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह देश के वीर जवानों और अमर शहीदों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल हाथों में तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में राष्ट्रभक्ति एवं देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है।पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र राय ने कहा कि जिस प्रकार युवा, कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक एकजुट होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए, वह राष्ट्र के प्रति मजबूत भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी को शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।भाजपा मंडल मनिहारी प्रथम के मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यात्रा को जिस प्रकार क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह, सहयोग एवं सहभागिता मिली, उसके लिए वह सभी के हृदय से आभारी हैं।उन्होंने कहा कि लोगों की उपस्थिति ने तिरंगा यात्रा को महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकता के उत्सव में बदल दिया। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, गौरव एवं स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने सभी से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।तिरंगा यात्रा ने शहीदों को नमन, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं सामाजिक एकता का संदेश देते हुए पूरे मनिहारी क्षेत्र में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार किया।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य डॉ. मुराहू राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राम, मंडल अध्यक्ष मनिहारी द्वितीय रिपुंजय गुप्ता, जिला मंत्री हंसराज राजभर, मंडल उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, मंडल महामंत्री राजकुमार बिंद, पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, ओंकार सिंह, आनंद शंकर सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, प्रमोद राजभर, वीरेंद्र चौहान, मंडल मंत्री विवेक सिंह, श्रवण सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, विनोद चौबे, राजेश राम, गुरु प्रताप सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक मौजूद रहे।



