Breaking Newsभारत

गोरखपुर: नगर आयुक्त का सख्त रुख, देर से कूड़ा उठाया तो होगी कार्रवाई

गोरखपुर: नगर आयुक्त का सख्त रुख, देर से कूड़ा उठाया तो होगी कार्रवाई

हर घर से होगा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, कर्मचारियों की दिन में दो बार होगी हाजिरी

गोरखपुर में शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत समीक्षा बैठक की। जोन-5 के 15 वार्डों में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूली की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि कोई भी घर कूड़ा कलेक्शन से नहीं छूटना चाहिए। सभी वाहन तय समय पर वार्डों में पहुंचकर गलियों से कूड़ा उठाएं। पार्किंग से देर से निकलने वाले या कम समय तक काम करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

सफाई कर्मचारियों की निगरानी के लिए अब सुबह 6 बजे और 11 बजे दो बार हाजिरी दर्ज होगी। दो महीने में बिना उचित कारण 10 दिन से अधिक अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वैध कारण नहीं मिलने पर सेवा समाप्ति तक की कार्रवाई संभव है।

शाम के बाजारों में अतिरिक्त सफाई व्यवस्था और नियमित कूड़ा उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने सुपरवाइजरों को सभी बीटों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने और लापरवाही पर सख्ती बरतने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button