Breaking Newsभारत

गोरखपुर में व्यापारियों की अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में रणनीति तय, प्रतीक गुप्ता बने नए जिला युवा अध्यक्ष

गोरखपुर में व्यापारियों की अहम बैठक प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की अध्यक्षता में रणनीति तय, प्रतीक गुप्ता बने नए जिला युवा अध्यक्ष

​गोरखपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल (जिला एवं महानगर) के व्यापारी प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक एनेक्सी भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने की। एनेक्सी भवन पहुँचने पर व्यापारी नेताओं ने प्रांतीय अध्यक्ष का ज़ोरदार स्वागत किया।
बैठक में उपस्थित व्यापारी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश का पूरा व्यापारी समाज खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना’ और जीएसटी प्रक्रियाओं के सरलीकरण की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने मंडी समिति द्वारा दुकान जलने पर दी जाने वाली 2 लाख रुपये की बीमा सहायता के फैसले का भी स्वागत किया।बीमा राशि में बढ़ोतरी: व्यापारी दुर्घटना बीमा की राशि बढ़ाकर ₹25 लाख की जाए।
​स्वास्थ्य बीमा: व्यापारियों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो।
​जी.आर.एस.के माध्यम से बढ़ाए गए हाउस टैक्स और वाटर टैक्स को जनहित में तत्काल वापस लिया जाए।
​ प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ा जाए।

​बैठक के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने पूर्व जिला युवा अध्यक्ष स्व० विशाल गुप्ता के स्थान पर प्रतीक गुप्ता को नया जिला युवा अध्यक्ष घोषित किया।बैठक समाप्त होने के पश्चात प्रांतीय अध्यक्ष व व्यापारी प्रतिनिधियों ने कूड़ाघाट स्थित स्व० विशाल गुप्ता के निवास स्थान पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और संगठन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
​ये प्रमुख व्यापारी नेता रहे मौजूद
​कार्यक्रम एवं बैठक में जिलाध्यक्ष मदन लाल अग्रहरी, महामंत्री हरिनाथ सराफ, उमेश अग्रहरी, मनीष जैन, बबलू अग्रहरी, आशीष गुप्ता, रमेश वैश्य, विमल अग्रहरी, रितेश, अमित ओझा, अनिल अग्रहरी, हरीओम वर्मा, प्रतीक गुप्ता, दुर्गेश पटवा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button