गोरखपुर : सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मनाया गया ‘ब्लड कैंसर सर्वाइवर डे’, स्वस्थ हुए मरीजों को किया गया सम्मानित

सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मनाया गया ‘ब्लड कैंसर सर्वाइवर डे’, स्वस्थ हुए मरीजों को किया गया सम्मानित
गोरखपुर।छात्र संघ चौराहा स्थित सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट में ‘ब्लड कैंसर सर्वाइवर डे’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लड कैंसर से सफलतापूर्वक जंग जीतकर स्वस्थ हुए मरीजों के सम्मान के साथ-साथ आमजन को इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के डायरेक्टर एवं सीईओ डॉ. सौरभ मिश्रा (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, हेमेटोलॉजिस्ट एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट फिजिशियन) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर डॉ. सौरभ मिश्रा ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, समय पर सही जांच, उचित उपचार और मरीज के सकारात्मक दृष्टिकोण से अब ब्लड कैंसर का सफल इलाज संभव है। पूर्वांचल के मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने घोषणा की कि अस्पताल में शीघ्र ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट (Bone Marrow Transplant) यूनिट की शुरुआत की जाएगी। इससे मरीजों को अब बड़े महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विश्वस्तरीय उपचार मिल सकेगा।
अस्पताल के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी ने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता और समय रहते विशेषज्ञों से परामर्श ही इस बीमारी से बचाव की सबसे बड़ी कुंजी है। उन्होंने स्वस्थ हुए मरीजों के साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनका जज्बा अन्य मरीजों के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने जनता से अपील की कि यदि निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करेंलगातार बुखार रहना अत्यधिक कमजोरी महसूस होनाबार-बार संक्रमण होना
शरीर पर बिना किसी कारण नीले निशान पड़ना असामान्य रक्तस्राव या अन्य संदिग्ध लक्षण
डॉक्टरों ने जोर देकर कहा कि सटीक समय पर पहचान और सही उपचार से ब्लड कैंसर को पूरी तरह हराया जा सकता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. विनीता सिंह (पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. सहाना पुनसेठी (स्त्री कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित (कैंसर सर्जन), डॉ. अमृतांश पांडे (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट), डॉ. वरुण शुक्ला (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. शशांक श्रीवास्तव (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. तारीख अनवर (हेड एंड नेक ऑन्को सर्जन), डॉ. विशाल मिश्रा, डॉ. अर्पित त्रिपाठी, डॉ. गौरव भंवर सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर ब्लड कैंसर से जंग जीत चुके विजेताओं (सर्वाइवर्स) को सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



