गाजीपुर : जमानिया पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा

जमानिया पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
गाजीपुर, 09 जुलाई 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानिया पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गुरुवार को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह ने बरेसर नहर चौराहे पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 218/2026 (धारा 379) से संबंधित अभियुक्त फिरोज शाह पुत्र जैनुद्दीन शाह निवासी नई बस्ती लोदीपुर, कस्बा जमानिया, थाना जमानिया को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक अवैध .315 बोर तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना जमानिया में अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 219/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त फिरोज शाह के विरुद्ध पूर्व में भी नकली नोट संबंधी धाराओं तथा उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।बरामदगी:बिना नंबर प्लेट की एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल एक अवैध तमंचा (.315 बोर)
एक जिंदा कारतूस (.315 बोर )इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक दिनेश सिंह एवं थाना जमानिया पुलिस टीम ने अंजाम दिया।


